फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत सरोवर के किनारे सांसद ने 150 पौधे लगाए

विज्ञापन
कदवा गांव के अमृत सरोवर के किनारे पौधारोपण करते सांसद जगदंबिका पाल। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
अमृत सरोवर के किनारे सांसद ने 150 पौधे लगाए
विज्ञापन

शोहरतगढ़। गांवों में बनने वाला अमृत सरोवर जल और पर्यावरण संरक्षण के लिए वरदान होगा। इसके निर्माण से गांव के लोगों को सुविधाएं मिलेंगी। ये बातें बुधवार को नौगढ़ विकास खंड क्षेत्र के कदवा गांव में बन रहे अमृत सरोवर पर पौधरोपण कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल ने कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तालाब के किनारे पौधे रोपित किए जाएंगे। इससे पर्यावरण का संरक्षण हो सकेगा। अमृत सरोवर के किनारे फलदार पौधे लगाने के साथ ही पाथ वे, लोगों के बैठने के लिए सीमेंटेड बेंच, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, फूड कोर्ट, सोलर लाइट लगाई जाएंगी। सांसद ने अमृत सरोवर के किनारे पौधरोपण किया। परिसर में 150 पौधे लगाए गए। इसी कार्यक्रम में गरीब असहाय महिलाओं में साड़ी का वितरण भी किया गया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, चिल्हिया मंडल के रमेश मणि, सांसद प्रतिनिधि सूर्य प्रकाश पांडेय, प्रधान संघ ब्लाक अध्यक्ष गंगा मिश्र, बीडीओ अरुण कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें