नवापुर क्षेत्र के हसुड़ी औसानपुर गांव में विकास कार्यों की जांच करते जिला पूर्ति अधिकारी। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
डीएसओ ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण
भनवापुर। ग्राम हसुड़ी औसानपुर में जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्र ने कार्यों की जांच की। इन कार्यों के बारे में गांव के ही एक व्यक्ति ने डीएम को शिकायती पत्र दिया था। जिला पूर्ति अधिकारी बृजेश मिश्र ने बताया कि काम का अभिलेखों से मिलान करेंगे। उसके बाद रिपोर्ट देंगे। अगर अनियमितता पाई गई तो प्रधान के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।