फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसएसबी सीमा चौकी बढ़नी में बने ‘हवा महल’ का सांसद ने किया उद्घाटन

Sat, 09 May 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बढ़नी। शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बढ़नी स्थित 50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की सीमा चौकी परिसर में निर्मित हवा महल का उद्घाटन सांसद जगदंबिका पाल ने किया। इस अवसर पर 50वीं वाहिनी एसएसबी बलरामपुर के कमांडेंट संजय कुमार, अन्य अधिकारी, जवान और क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में सीमा क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जगदंबिका पाल ने कहा कि सीमा क्षेत्र में जनसुविधाओं और सुंदरीकरण को समर्पित ऐसे प्रयास विकास के साथ सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत करने में सहायक सिद्ध होंगे। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार आवश्यक है, जिससे स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों दोनों को लाभ मिल सके। सांसद ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं क्षेत्रवासियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें