फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने लोकसभा में उठाया भीमापार रेलवे क्रासिंग का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद जगदंबिका पाल ने लोकसभा में उठाया भीमापार रेलवे क्रासिंग का मुद्दा
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सांसद जगदंबिका पाल ने लोकसभा में शून्यकाल के दौरान सिद्धार्थनगर के भीमापार रेलवे क्रासिंग एवं कोल्हुआ ढाला समपार फाटक बंद होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने यहां पर रेलवे अंडर ब्रिज बनाने की मांग की।
भीमापार रेलवे क्रासिंग बंद होने से स्थानीय नागरिकों ने कई दिन तक आंदोलन किया था, यहां तक कि व्यापारियों के साथ कई राजनीतिक दल एवं अधिवक्ताओं ने भी आंदोलन कर रेलवे फाटक खोलने की मांग की थी। इस मौके पर पहुंचे सांसद जगदंबिका पाल ने मामले को सदन में उठाने की बात कही थी। जिसके क्रम में उन्होंने मंगलवार को लोकसभा मामला उठाते हुए इसके निदान की मांग की। उन्होंने सदन में कहा कि भीमापार रेलवे क्रासिंग, कोल्हुआ ढाला समपार फाटक संख्या 52 सी एवं महरिया ढाला समपार संख्या 53 सी रेलवे क्रासिंग को बंद कर दिया गया है। जिसके कारण कई मोहल्ले के लोगों का आवागमन बंद हो गया है और उन्हें कई किलोमीटर घूमकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेल प्रशासन द्वारा समपार फाटक बंद करने से कृषि कार्य, बच्चों के स्कूल आने जाने में तथा गैस सिलेंडर आदि के प्राप्त करने में व स्वास्थ्य सेवाओं के लाभ लेने के लिए और कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को एनएच 233 के ओवर ब्रिज से होकर जाना पड़ता है। इसके कारण लोगों को नजदीकी डॉक्टर और अन्य सार्वजनिक सेवाओं तक पहुंच पाना लोगों के लिए एक समस्या बन गई है। उन्होंने कहा कि लोकसभा के माध्यम से अपने संसदीय क्षेत्र में भारत सरकार से इस गंभीर समस्या को देखते हुए रेलवे क्रॉसिंग को फिर से खोलने और साथ के साथ यहां पर एक रेलवे अंडर ब्रिज बनाने के लिए मांग करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें