सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के टड़वा गांव में मंगलवार की देर शाम चेहल्लुम की आठवीं पर अंजुमन हैदरी के तत्वावधान में एक मातमी जुलूस का आयोजन किया गया। इमाम हुसैन के भाई हजरत अब्बास की याद में अंजुमन हैदरी के इमामबाड़ा से जुलूस की शुरुआत हुई जो पूरे गांव में भ्रमर किया गया।
जुलूस में अलम, जुल्जानाह को शामिल किया गया। जिसे अकीदतमंदो ने अलम ज़ुलनाह दुलदुल का दर्शन किया और मन्नते मांगी। जुलूस में शबीह हैदर व इमदात हुसैन ने हजरत अब्बास का नौहा पढ़ा जिस पर मौजूद अकीदतमंदों ने मातम किया। अकीदतमंदों ने या अब्बास या सकीना का नारा लगाया। इस दौरान मजहर हुसैन, बरकत अली, हैदर अली, इतरत अली, आबाद हुसैन, इशरत हुसैन आदि मौजूद। संवाद