शोहरतगढ़। शोहरतगढ़-बढ़नी हाइवे मार्ग पर बानगंगा चौराहा के पास बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी टैंपो में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक के पीछे बैठी महिला उछलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के भाद मुस्तहकम टोला भदवां निवासी छोटू पुत्र परशुराम अपनी माता किरनमती को बाइक पर बैठाकर शोहरतगढ़ से बानगंगा की तरफ जा रहा था। जैसे बानगंगा के पास पहुंचा तभी सामने से तेजी आ रही कार को देखकर घबरा गया और अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी टैंपो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के पीछे बैठी किरनमती सड़क पर गिर गई, जिससे वह घायल हो गई। स्थानीय लोगो ने उसे एक निजी अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसका इलाज चल रहा है।