फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाइकिल खाई में गिरी, युवक की मौत

Tue, 06 Dec 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
हामिद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी एक युवक की संतकबीरनगर में मार्ग दुर्घटना में सोमवार की देर रात मौत हो गई। उसका एक साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। दोनों एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर लौट रहे थे। क्षेत्र के बढ़या गांव निवासी हामिद खान (27) पुत्र तैय्यब अली खान मुंबई में रहकर काम करता था। उसके रिश्तेदारी में शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए वह अपने साथी दीपक यादव के साथ मुंबई से गांव आ रहा था। सोमवार देर रात दोनों गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर उतरे और बाइक से घर लौट रहे थे। अभी संतकबीरनगर से कुछ दूर आगे से निकले थे कि ट्रक सामने आ गया।
विज्ञापन

इससे बाइक सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में हामिद गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि दीपक को मामूली चोट आई। आसपास के लोगों ने दोनों को खलीलाबाद जिला अस्पताल में पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर होने पर आगे रेफर कर दिया गया। परिवार के लोग उसे बस्ती के निजी अस्पताल ले गए, जहां कुछ देर इलाज के बाद उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें