फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को मतदाता बनने के लिए करें प्रेरित : एसडीएम

Mon, 27 Nov 2023 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र में रविवार को आयोजित विशेष मतदाता बूथ दिवस पर एसडीएम और तहसीलदार ने कई पोलिंग बूथ का निरीक्षण कर निर्वाचन कार्यों का जायजा लिया। साथ ही बूथ लेवल ऑफिसर को अधिक से अधिक युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम प्रवींद्र कुमार ने प्राथमिक विद्यालय जमाल जोत स्थित बूथ संख्या 161 प्राथमिक विद्यालय जमाल जोत का निरीक्षण कर अधिक से अधिक युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह बघेल ने भी पोलिंग बूथ का औचक निरीक्षण किया। बूथ संख्या 87 के बीएलओ हरिशंकर बूथ संख्या 88 के बीएलओ दिलीप कुमार बूथ संख्या 89 की भीमावती व बूथ संख्या 90 के बूथ लेवल ऑफिसर आशीष कुमार उपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें