फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छत का प्लास्टर टूटने से मां बेटी घायल

Mon, 08 May 2023 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बर्डपुर। नगर पंचायत कपिलवस्तु क्षेत्र में रविवार सुबह 11 बजे बर्डपुर निवासी राजकुमार के जर्जर मकान के छत के प्लास्टर टूट कर गिरने से उनकी पत्नी और बेटी घायल हो गई। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद में इन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर पंचायत कपिलवस्तु के राजकुमार लगभग पचास वर्ष बने पुराने मकान में परिवार के साथ रहते हैं। सुबह करीब 11 बजे मकान में उनकी पत्नी उर्मिला (50) व पुत्री नेहा (18) थी। अचानक छत का प्लास्टर टूट कर गिरने से दोनों घायल हो गई। तेज आवाज से आसपास के लोग चौंक गए। इधर घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घर पर आ गए। पड़ोसी घायलों को सीएचसी लाए। प्राथमिक उपचार करके उर्मिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। राजकुमार ने बताया की एक वर्ष पहले नगर पंचायत में आवास के लिए आवेदन किया था, लेकिन आवास योजना का लाभ नहीं मिला इसलिए पुराने मकान में ही रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें