फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो दिन की धूप में पारा फिर हुआ 38 के पार

Mon, 08 May 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के उसका मार्ग पर धूप में चेहरे को ढक कर जाति बाइक पर बैठी महिला। 
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बादल बारिश के मौसम के बाद हुई धूप और पछुआ हवा ने पारा चढ़ा दिया। जिले में रविवार को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। धूप इतनी तेज थी कि दोपहर में खुले आसमान के नीचे कुछ देर ठहरने वाले लोग छांव की तलाश करने लगे। अचानक मौसम गर्म हो गया, जबकि एक सप्ताह तक मौसम इतना नम हो गया था कि लोग मौसम को सुहाना कहते हुए आनंद की अनुभूति कर रहे थे।
विज्ञापन


जिले में रविवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री उछलकर 38.6 और न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जबकि एक दिन पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री एवं न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस था। 35 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने दो दिन पहले आर्द्रता को 100 से सिमटा कर 57 प्रतिशत कर दिया। धूप में कुछ देर चलने वाले लोगों को प्यास लगने लगी। दो दिन पहले तक लोग बारिश से बचने के लिए छाता लगा रहे थे और वहीं छाता धूप से बचने के लिए लगाना पड़ रहा है।
राज्य कृषि मौसम केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि धूप और पछुआ हवा के कारण तापमान में लगातार वृद्धि होगी। एक सप्ताह में तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। हालांकि, मई में सामान्य अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस है। दो दिन में पश्चिमी विक्षोभ आएगा, लेकिन अधिक ऊंचाई पर होने के कारण उससे हल्के बादल आएंगे। तापमान में गिरावट नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें