फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छेड़खानी का विरोध करने पर मां-बेटी को पीटा, केस दर्ज

Tue, 23 Jun 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराने जा रही किशोरी से छेड़खानी और मां-बेटी को पीटने के मामले में पुलिस ने तीन दिन बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने कोतवाली में दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी बेटी शुक्रवार दोपहर करीब 3:30 बजे बकरी चराने जा रही थी। इसी दौरान गांव निवासी शमसुल पुत्र शाकिर अली ने उसका हाथ पकड़कर छेड़खानी की और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जबरन खींचने लगा। किसी तरह किशोरी वहां से भागकर घर पहुंची और घटना की जानकारी परिजनों को दी।
आरोप है कि घटना की जानकारी मिलने पर वह अपनी बेटी के साथ आरोपी पक्ष से पूछताछ करने जा रही थी। रास्ते में शाकिर अली, उसकी पत्नी और दूसरे पुत्र इंदमामूल उर्फ पप्पू समेत अन्य लोगों ने दोनों को रोक लिया और बाल पकड़कर घसीटते हुए लात-घूंसों, रॉड व लाठी-डंडों से मारपीट की। घटना में मां-बेटी को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल मृत्युंजय पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें