फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चाकरचौड़ा बॉर्डर पर बढ़ी सख्ती, रोजमर्रा के सामान भी रोके गए

Wed, 08 Jul 2026 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु। भारत-नेपाल सीमा के चाकरचौड़ा बॉर्डर पर नेपाल की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा बढ़ाई गई सख्ती से सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नेपाल की सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं को भी सीमा पार ले जाने की अनुमति नहीं दे रही है।
विज्ञापन

एक किलो सब्जी, केला, किराना, कॉस्मेटिक और यहां तक कि कुरकुरे जैसे पैकेट बंद खाद्य पदार्थों को भी रोका और जब्त किया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, एपीएफ के जवान मुख्य गेट पर सामान उतरवा लेते हैं और बाद में उसे वाहन से अपने कैंप भेज देते हैं। इस कार्रवाई को लेकर कई बार आम लोगों और सुरक्षा कर्मियों के बीच नोकझोंक की स्थिति भी बन चुकी है।
इसी मुद्दे को लेकर मंगलवार सुबह मायादेवी गाउंपालिका प्रमुख वलीउद्दीन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कपिलवस्तु के प्रमुख जिला अधिकारी और एपीएफ के एसपी से तौलिहवा में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में ग्राम प्रधान अशफाक अहमद, राघवेंद्र पांडेय, इसहाक अहमद, मुश्ताक अहमद, शैलेंद्र यादव समेत आठ ग्राम प्रधान और मेयर प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें