फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: खेत की ओर गई महिला से छेड़खानी

Fri, 26 Jan 2024 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र की एक महिला ने अपने गांव के एक व्यक्ति पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने बुधवार को डुमरियागंज पुलिस को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला के मुताबिक बुधवार सुबह करीब नौ बजे वह खेत की ओर गई थी। घना कोहरा होने के कारण पहले से घात लगाए बैठा गांव का एक व्यक्ति उसका हाथ खींच कर छेड़खानी करने लगा। वह किसी तरह जान बचाकर भागी और पूरा घटना आरोपी के घर आकर उसके माता को बताने लगी। जिसपर उसके घर की महिलाएं हमारे साथ मारपीट करने लगीं। पीड़िता ने बताया कि डुमरियागंज पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष डुमरियागंज मुकेश कुमार राय ने बताया कि महिला व आरोपी दोनों की तरफ से तहरीर मिली है। दोनों के बीच आपसी विवाद है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें