बांसी। तिलक इंटर कॉलेज का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। बच्चों की मोहक और ज्ञानवर्धक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया।
मुख्य अतिथि कर्नल केसी मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित व लोकमान्य तिलक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सोनाली, महिमा, खुशी आदि ने स्वागत गीत, आयुशी व सुनैना ने गीत, अंजली व सुशीला ने वंदे मातरम, रूचि व छोटी ने भक्ति गीत, प्रज्ञा व शिवानी ने दहेज गीत, अर्पित ने चुटकुला, तान्या व सोनी ने देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। विकास पाठक ने गीत, नैनसी और सखियों ने दहेज पर नाटक, शिवानी और नीलम ने राष्ट्रगीत, पूनम और अंशिका ने भक्ति गीत, निधि और मुस्कान ने पंजाबी गीत पर नृत्य, रंजना और श्रद्धा ने कान्हा गीत, नीलम व शिवानी ने राधा गीत, वंदना और कुसुम ने नृत्य, अंजली और ज्योति ने बालिका बचाओ गीत, प्रज्ञा दुबे और खुशी ने भक्ति गीत पेश किया।
नंदनी और शिल्पी ने होली गीत प्रस्तुत कर और नृत्य कर लोगों को भाव विभोर कर दिया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डीएन त्रिपाठी, प्रबंधक ओमप्रकाश धर द्विवेदी, विशिष्ट अतिथि प्रवीन कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य विनोद कुमार त्रिपाठी, पूर्व प्रधानाचार्य देवता प्रसाद त्रिपाठी, दिनेश चंद्र पांडेय, कालिका प्रसाद त्रिपाठी, जय प्रकाश त्रिपाठी, रामदेव गुप्ता, पुरुषोत्तम पांडेय, सुरेंद्र प्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे। संचालन प्रवक्ता डॉ.राजेश कुमार उपाध्याय ने किया।