फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: विधायक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया

Sat, 13 Jul 2024 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मिश्रौलिया क्षेत्र के बूढ़ी राप्ती नदी स्थित होरिलापुर के पुल नदी में लपजा किशोरी की मां को संता
विज्ञापन
तुलसियापुर। बाढ़ से प्रभावित इटवा ब्लॉक के चेचराफ व भैंसाही जंगल गांवों में शोहरतगढ़ विधायक ने नाव से जाकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को आश्वासन दिया कि सरकार बाढ़ पीड़िताें के साथ खड़ी है। एक-दो दिन में राहत सामग्री का वितरण शुरू हो जाएगा। मैरुंड गांवों की सूची तहसील प्रशासन बनवा रहा है। उसके बाद नुकसान हुई फसल का मुआवजा भी मिलेगा। इस दौरान भैंसाही जंगल बंधे पर डीएम डॉॅ राजा गणपति आर से मुलाकात के दौरान उन्होंने बाढ़ पीडि़तों की समस्याओं को बताया। जिसपर डीएम ने शनिवार से ही राहत सामग्री बंटवाने की बात कही। इस दौरान ग्राम प्रधान अनिल वर्मा, नसीबुल, श्यामू गुप्ता, श्रीराम, मोहर्रम अली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन


स्वास्थ्य टीम ने बांटी दवा

तुलसियापुर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त तौलिहवा ग्राम पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़नी के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अविनाश चौधरी के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम शुक्रवार को गई। जहां लोगों की जांचकर दवाओं का वितरण किया गया। टीम में डॉ. विजय आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें