फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाणगंगा नदी में लापता व्यक्ति की पहचान, कपड़े मिले

Sat, 26 Sep 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले में शुक्रवार दोपहर बानगंगा नदी में लापता हुए व्यक्ति की पहचान हो गई है। पुलिस के अनुसार लापता व्यक्ति बानगंगा नगरपालिका-8 मधुवन निवासी 54 वर्षीय नारायण बेल्बासे हैं। उनका अब तक पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे बानगंगा नगरपालिका क्षेत्र स्थित बानगंगा पुल के उत्तरी किनारे से नारायण बेल्बासे अचानक लापता हो गए। आसपास के लोगों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की। तलाशी के दौरान नदी किनारे उनके कपड़े मिले। कपड़ों के आधार पर पुलिस ने लापता व्यक्ति की पहचान नारायण बेल्बासे के रूप में की। कपिलवस्तु के पुलिस नायब उपरीक्षक रिपेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि नदी किनारे मिले कपड़ों के आधार पर लापता व्यक्ति की पहचान हुई है। पुलिस टीम नदी में उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें