फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सहपाठी से बदसलूकी, एमबीबीएस की आठ छात्राएं तीन माह के लिए सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में बैच की एमबीबीएस की छात्रा के कमरे का दरवाजा तोड़ने और बदसलूकी के मामले में आठ छात्राओं को तीन माह के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।
आरोप है कि मामूली विवाद में छात्राएं इतनी उग्र हो गईं कि सहपाठी के कमरे का दरवाजा तोड़ डाला। कार्रवाई के बाद बृहस्पतिवार को दो छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई और इमरजेंसी में उनका इलाज कराया गया। मामला मंगलवार रात का है। बुधवार को शिकायत पर मेडिकल कॉलेज की अनुशासन समिति ने जांच कर कार्रवाई की।
विज्ञापन

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार की रात एमबीबीएस-2023 बैच की एक छात्रा के कमरे पर पहुंचकर उसी बैच की छात्राओं ने बदसुलूकी की। आरोप है कि मामूली विवाद में छात्राएं इतनी उग्र हो गईं कि कमरे का दरवाजा भी तोड़ दिया। छात्राओं के इस आक्रामक रवैये से हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई। सहमी पीड़ित छात्रा ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से शिकायत नहीं की और अपने पिता को जानकारी दी।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पीड़ित छात्रा के पिता मेडिकल कॉलेज पहुंचे और बेटी के साथ प्राचार्य से मिलकर मामले की जानकारी दी। पीड़िता ने आरोपी छात्राओं का नाम भी बताया। शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज की अनुशासन समिति में शामिल प्राचार्य डॉ. राजेश मोहन, डॉ. नौशाद, सह वार्डन डॉ. शगुफ्ता, डॉ. सीबी पांडेय, डॉ. एकता द्विवेदी, महिला हॉस्टल वार्डन डॉ. नीलम ने जांच की।
न
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें