फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar: नाबालिग छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म, नेपाल ले जाने के नाम पर गाड़ी में बैठाया, केस दर्ज

Mon, 15 Aug 2022 06:19 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर

सार

पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बेटी 10 अगस्त को सुबह पढ़ने के लिए घर से निकली थी। गांव में रह रहा नेपाल निवासी एक युवक ने एक सहयोगी के साथ नेपाल घुमाने के बहाने उसे स्कॉर्पियो गाड़ी में जबरन बैठा लिया। बाद उसके साथ वारदात को अंजाम देकर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा को अगवा करके सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना 10 अगस्त की है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित चार लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म अपहरण सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति के मुताबिक, उसकी 15 वर्षीय बेटी सिद्धार्थनगर मुख्यालय के किसी विद्यालय में पढ़ती है। आरोप है कि 10 अगस्त को सुबह 10 बजे वह पढ़ने के लिए घर से निकली थी। तभी गांव में रह रहा नेपाल निवासी एक युवक अपने एक सहयोगी के साथ रास्ते में पहुंच गया और नेपाल घुमाने के बहाने उसे स्कॉर्पियो गाड़ी में जबरन बैठा लिया। उसमें दो लोग और बैठे थे।

विज्ञापन

आरोपियों ने दी जान से मारने की धमकी

आरोप है कि नेपाल न ले जाकर उसे वे जेल के पास स्थित पार्क में ले गए। वहां बारी-बारी से दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि दो अज्ञात साथ में थे। वे देखरेख में लगे हुए थे। इसके बाद गाड़ी से मोहाने चौराहे ले गए। वहां उन्होंने यह धमकी देते हुए छोड़ दिया कि अगर किसी से कुछ बताया तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।

पीड़िता किसी तरीके से घर पहुंची। इसके बाद उसने परिवार को आपबीती बतायी। जानकारी मिलते ही पिता ने 13 अगस्त को सदर थाने में तहरीर दी। पिता की तहरीर पर सदर पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात पर सामूहिक दुष्कर्म, अपहरण, घटना की साजिश रचने सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

इस संबंध में सदर कोतवाल तहसीलदार सिंह ने बताया कि केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। महिला सुरक्षाकर्मी की देखरेख में छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें