परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके की छानबीन शुरू करने के साथ तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया है। बताया जा रहा है कि जगदीशपुर खुर्द गांव में नगर पालिका की ओर से नाली का निर्माण कराया जा रहा है।
इसी निर्माण को लेकर रविवार को कुछ लोगों के बीच विवाद शुरू हुआ। विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष ने गोली चला दी। गोली रामशंकर रस्तोगी को लगी और उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पक्ष के लोग मौके से हट गए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर गोली चलने के संबंध में साक्ष्य जुटाए हैं।
पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ने बताया कि नाली निर्माण को लेकर विवाद में गोली चलने की सूचना मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।