संवाद न्यूज एजेंसी
पथरा। स्थानीय थाना क्षेत्र के टेढि़या चौराहे के पास शनिवार देर शाम दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार शिव प्रकाश सिंह (57) की मौत हो गई। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
रविवार की सुबह मृतक के बेटे अमित कुमार सिंह ने पथरा थाने पर जावेद पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, मौत के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द निवासी शिव प्रकाश सिंह (57) देर सायं अपने घर से दो किलोमीटर दूर टेढि़या चौराहे पर किसी काम के लिए जा रहे थे। अभी वह बांसी-डुमरियागंज मार्ग पर नवागांव गांव के समीप पहुंचे ही थे कि तभी कम्हरिया बुजुर्ग निवासी जावेद की बाइक से टक्कर हो गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसी ले गए, जहां डाॅक्टरों ने हालत गंभीर देख मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया, रास्ते में उनकी मौत हो गई।
इंचार्ज संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के बेटे के प्रार्थना पत्र पर जावेद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।