फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मेले में किशोरियों को दिया सुरक्षित डिजिटल व्यवहार का संदेश

Mon, 21 Sep 2026 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। ब्लॉक सभागार में रविवार को डिजिटल मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 150 किशोरियों, अभिभावकों, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं, स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ समुदाय के लोगों ने सहभागिता की।
विज्ञापन

एसआई जयप्रकाश पांडेय ने कहा कि किशोरियों को डिजिटल तकनीक से दूर रखने के बजाय उन्हें सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल उपयोग के लिए जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने किशोरियों की जागरूकता, उत्साह और रचनात्मक प्रयासों की सराहना की।
मेले में डिजिटल सखियों द्वारा तैयार चित्रकलाओं, विभिन्न गतिविधियों के फोटोग्राफ, डिजिटल सुरक्षा से संबंधित सूचना सामग्री और मीडिया गैलरी प्रदर्शित की गई। अतिथियों ने गैलरी का अवलोकन कर किशोरियों के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में जितेंद्र मद्धेशिया, ग्राम प्रधान मनोज साहनी, अधिवक्ता सुरेंद्र गुप्ता, पीरामल फाउंडेशन के राकेश शुक्ला, व्यवसायी रमेश यादव तथा प्रवेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें