फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: प्राथमिक विद्यालय मंगराव में मेधावी बच्चों को किया सम्मानित

Thu, 04 Jul 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर के प्राथमिक विद्यालय मंगराव में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
भनवापुर। ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मंगराव में शनिवार को मेधावी बच्चों का सम्मान व विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय के परीक्षा में चयनित होने वाले मेधावी बच्चों को मुख्य अतिथि के अंकपत्र, स्मृति चिन्ह देकर व माला पहना कर उत्साह वर्धन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ सबसे पहले खंड विकास अधिकारी आलोक दत्त उपाध्याय व बीईओ बिंदेश्वरी प्रसाद मिश्रा ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय ने विद्यालय के शुभम, श्यामदेव, छवि, चौधरी, दिव्या यादव, करिश्मा व जय जयसवाल को जवाहर नवोदय के परीक्षा में सफल होने पर स्मृति चिन्ह देकर व माला पहना कर उत्साह वर्धन किया। बीडीओ ने कहा कि शिक्षार्थ आएं सेवार्थ जाएं को चरितार्थ कर रहा है। प्राथमिक विद्यालय मंगराव यह हम सबके लिए गौरव की बात है कि इस तरह के शिक्षक व परिषदीय विद्यालय हमारे ब्लाक क्षेत्र में है। बीडीओ ने सभी बच्चों से कहा कि जो बच्चे सफलता प्राप्त नहीं कर पाये हैं। वे निराश ना हो और मेहनत करें। ताकि अगली बार सफल हो, शिक्षा का मतलब केवल नौकरी पाना ही नहीं बल्कि अच्छा संस्कार व अच्छा इंसान बनना है। खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि सभी शिक्षकों के लिए मंगराव का विद्यालय एक उदाहरण पेश कर दिन व दिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, प्राथमिक शिक्षक संघ के राम प्रकाश मिश्र, एडीओ पंचायत संजय पटेल,अजय पांण्डेय, आबिद रिज़वी,राम विलास, नीरज यादव, जितेंद्र पांण्डेय, दुर्गेश मिश्रा, प्रदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें