फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डाकघर हटाने की सुगबुगाहट से व्यापारी नाराज, दी आंदोलन की चेतावनी

Wed, 29 Apr 2026 02:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। नगर पंचायत क्षेत्र में संचालित डाकघर को बाजार से हटाए जाने की सुगबुगाहट पर व्यापारियों और नगरवासियों में आक्रोश फैल गया। मंगलवार को सुबह 10 बजे श्रीराम जानकी मंदिर, सुराजी बाजार में बैठक कर लोगों ने डाकघर को दुदही बाजार में ही संचालित रखने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि डाकघर को अन्यत्र स्थानांतरित किया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल अध्यक्ष रामकुमार जायसवाल ने कहा कि दुदही बाजार में लंबे समय से डाकघर संचालित हो रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का आवागमन बना रहता है। डाकघर की विश्वसनीयता और सुरक्षा को देखते हुए अधिकांश व्यापारियों ने यहां डेली बचत खाते खोल रखे हैं। उन्होंने बताया कि डाकघर में प्रत्येक माह आरडी और फिक्स डिपॉजिट के तहत करीब पांच करोड़ रुपये का लेनदेन होता है, जिससे व्यापारी और एजेंट खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि डाकघर के दो कर्मचारियों की मिलीभगत से इसे बाजार से बाहर ले जाने की तैयारी की जा रही है। इस जानकारी के बाद व्यापारियों ने नाराजगी जताई और कहा कि डाकघर को करीब दो किलोमीटर दूर ले जाने से आम लोगों, खासकर महिला ग्राहकों और महिला अभिकर्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बैठक में हरकेश गुप्ता, नरेंद्र गोयल, विंध्याचल मित्तल, अशोक कुमार, प्रेम कुमार गोयल, श्रीराम अग्रवाल, रामबिलास, राघव गुप्ता, उमेश चौरसिया, दुर्गेश जायसवाल, नन्हे जायसवाल, नंदलाल गुप्ता, मुनीब अंसारी, अमित अग्रवाल, कमलेश जायसवाल, राजन व्याहुत और राजेश गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें