फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: यज्ञशाला तोड़ने और मारपीट का सभासद पर आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के ठूठी गांव में यज्ञशाला तोड़ने और मारपीट का मामला सामने आया है। यज्ञ स्थल की साफ-सफाई कर रहे युवकों ने वार्ड के सभासद और उनके समर्थकों पर यज्ञ मंडप तोड़ने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इन वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पुलिस को पीड़ित पक्ष ने तहरीर देकर दिया है।
विज्ञापन

ठूठी गांव निवासी रोशन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी गांव में होने वाले यज्ञ के लिए यज्ञ स्थल पर साफ-सफाई का कार्य चल रहा था। इसी दौरान कुछ लोग वहां पहुंचे और यज्ञ मंडप तोड़ने लगे। युवकों ने जब इसका विरोध किया और वीडियो बनाना शुरू किया तो जानकारी मिली कि वार्ड के सभासद संजीव यादव के कहने पर मंडप तोड़ा जा रहा है। आरोप है कि इसके बाद कुछ लोग यज्ञ आयोजक के घर पहुंच गए और वहां भी मारपीट की। इस दौरान महिलाओं से मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरे घटनाक्रम से जुड़े कई वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं और लोग आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। शुक्रवार को पीड़ित रोशन हाटा कोतवाली पहुंचा और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

मामले की जानकारी नहीं है, जांच कराई जाएगी
-सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। पता करवाया जा रहा है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

वहीं वार्ड के सभासद संजीव यादव ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि कुछ लोग उनकी छवि खराब करने के लिए गलत आरोप लगा रहे हैं। पुलिस निष्पक्ष जांच करेगी, उसमें वे पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें