फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तेज हवा से गलन बढ़ी, सुबह छाया रहा कोहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ठंड का असर रविवार की सुबह दिखाई दिया। इस दौरान घना कोहरा होने के साथ गलन और तेज भी महसूस की गई। दोपहर के समय थोड़ी धूप खिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन पूरे दिन चल रही हवा के चलते गलन बनी रही।
विज्ञापन

छुट्टी का दिन होने से वैसे भी सड़कों पर चहल-पहल कम रही, लेकिन गलन ने भी लोगों को घरों में रहने को मजबूर किया।
मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आने वाले समय में ठंड और कोहरे का प्रकोप और बढ़ेगा। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते सर्द हवाओं का असर पूरे उत्तर भारत को अपनी आगोश में ले रहा है।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में पारा और भी गिरेगा और रात के समय कोहरे के चलते गलन और बढ़ेगी। रविवार को अधिकतम तापमान 21.8 व न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री दर्ज किया गया। संवादस
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें