फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जोगिया ब्लॉक सभागार में पंचायत सहायकों की बैठक, समयबद्ध कार्य पूरे करने के निर्देश

Fri, 08 May 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिया। ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक में खंड विकास अधिकारी रामानंद वर्मा ने पंचायत सहायकों को फार्मर रजिस्ट्री, आयुष्मान कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों में आ रही समस्याओं की भी जानकारी ली और समाधान पर चर्चा की।
विज्ञापन

बैठक के दौरान कई पंचायत सहायकों ने बताया कि किसानों के आधार कार्ड और खतौनी में नाम अलग-अलग होने के कारण फार्मर रजिस्ट्री में दिक्कत आ रही है। इस समस्या के चलते कार्य प्रभावित हो रहा है। ब्लॉक अध्यक्ष काजल मिश्रा ने क्रॉप सर्वे और अन्य कार्यों के लिए प्रत्येक पंचायत सहायक को स्मार्टफोन उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि वे अपने दायित्वों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकें।
कुछ पंचायत सहायकों ने जनगणना में ड्यूटी न लगाए जाने पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि वे अल्प मानदेय पर कार्य करते हैं और जनगणना ड्यूटी से अतिरिक्त पारिश्रमिक प्राप्त होता है, इसलिए सभी सहायकों को इसमें शामिल किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी प्रदीप कुमार सिंह, फरहाद अली, अजय कुमार, काजल मिश्रा, परमात्मा यादव, अनिल मिश्रा, अभिषेक त्रिपाठी, गौरव त्रिपाठी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें