बांसी के मदरसा जामिया इस्लामिया अकबरपुर जमुनी की वार्षिक बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। मदरसा जामिया इस्लामिया अकबरपुर जमुनी की वार्षिक बैठक अब्दुल मोइद खान की अध्यक्षता में बुधवार को हुई। इसमें मदरसे के विकास व शैक्षिक स्तर में सुधार पर विचार किया गया। बैठक का शुभारंभ मदरसे के छात्र ने कुरान-ए-पाक की तिलावत से किया गया।
मदरसे के नाजिमे आला शमीम खान ने कहा कि इधर मदरसे के शैक्षिक के स्तर में सुधार हुआ है, लेकिन अभी और सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कमेटी के पदाधिकारियों, शिक्षकों व गांव के लोगों से इस पर ध्यान देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि इस मदरसे से डिग्री लेकर समाज के विभिन्न क्षेत्र में जाने पर यहां के बच्चे अग्रणी भूमिका अदा करें और मदरसे का नाम रोशन करें। शमीम खान ने मदरसे की चहारदीवारी का निर्माण अपने खर्चे से कराने का आश्वासन दिया। अब्दुल मोइद खान साहब ने शिक्षकों को प्रशिक्षित करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम को ग्राम प्रधान डॉ. रियाज अहमद, शेखुल, हदीस, मौलाना मालिक आदि ने संबोधित किया। बैठक में मदरसे के पुराने जर्जर भवन को ध्वस्त कर नया भवन बनाए जाने पर विचार किया गया। इसके लिए लोगों से जनसहयोग बढ़ाने की अपील की गई। इस दौरान डॉ. मुमताज शाह, हारून आजमी, इम्तियाज आदि मौजूद रहे।