शोहरतगढ़। नगर पंचायत में मंगलवार को निकाली जानी वाली खाटू श्याम निशान यात्रा को सफल बनाने के लिए रविवार को राजस्थान अतिथि भवन में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई।
उन्होंने कहा कि मंगलवार की सुबह 9:00 बजे श्रीराम जानकी मंदिर से पूजा अर्चना के बाद खाटू श्याम बाबा की निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो मंदिर से नगर पंचायत भवन, गोलघर, भारत माता चौक, प्रेम गली से पुलिस बूथ, गोलघर गली से हनुमान मंदिर होते हुए राजस्थान अतिथि भवन पर समाप्त होगी।
बैठक में सतीश कुमार मित्तल, सोनू बबूना, मुकेश पोद्दार, सौरभ बोरा, सुनील शर्मा, मयंक पोद्दार, चंचल मित्तल, अमित दालान, अमित परशुरामका, गोलू दालान आदि मौजूद रहे। संवाद