फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: काटा बिजली का कनेक्शन, वृद्ध की मौत

Tue, 28 Jan 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर एहतमाली गांव में सोमवार को बिजली विभाग की ओर से बिल जमा ना करने पर कनेक्शन काटा जा रहा था। इस दौरान एक व्यक्ति का कनेक्टेशन के कुछ ही देर बाद मौत हो गई। लोगों के मुताबिक बिजली कटने के सदमें उसकी जान चली गई। हालांकि यह चर्चा तक रहा, परिवार की ओर से इस संबंध में कोई आरोप नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के वीरपुर एहतमाली गांव का है।गांव के कल्लू (60) गांव में एक गुमटी रख कर एक छोटी सी दुकान चलाता था। सोमवार को बिजली बिल बकाया वसूली के लिए विभाग की ओर से शिविर लगाया गया था। मीटर रीडिंग के बाद कल्लू (60) का 42 हजार बकाया मिला। मौके पर विभाग के कर्मियों ने बताया कि दस हजार छूट के बाद 32 हजार जमा करना है। इसके बाद उसके घर का कनेक्शन काट दिया गया।
गांव प्रधान बृजेश, विकास, लव्लू आदि ने बताया कि बिजली का केबल कटने के बाद कल्लू बोला साहब अभी बड़े बेटे का क्रिया कर्म बीस दिन पहले हुआ है। भुगतान कर देगें, इतना बोलकर अपने गुमटी में आया। जहां खून की उल्टी करने लगा। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल उसे सीएचसी वेवां ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लोगों चर्चा कर रहे हैं कि सदमें में उसकी मौत हो गई, लेकिन परिवार के सदस्यों की ओर से ऐसा आरोप नहीं लगाया गया है। वहीं, अवर अभियंता विद्युत तरहर अमरजीत ने बताया कि गांव के दो लोगो के परिजन के बीमार होने की व कल्लू के बेटे के निधन की सूचना पर तीन लोगों का कनेक्शन नहीं काटा गया था। इसमें विभाग की कोई गलती नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें