फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज : नए भवन में दवा व पर्चा काउंटर शुरू

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के नए भवन में मरीजों का पर्ची बनाते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के नए भवन में दवा पर्चा काउंटर शुरू हो गया है। इससे अब मरीजों को पुराने भवन का चक्कर नहीं लगाना पड़ रहा है, जबकि दो माह से मरीजों को डॉक्टर को दिखाने के लिए नए व पुराने भवन का चक्कर लगाना पड़ रहा था।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के 300 बेड के अस्पताल में आर्थोपेडिक्स, जनरल सर्जरी व जनरल मेडिसिन की ओपीडी संचालित की जाती है। तीनों विभागों में प्रतिदिन 400 से 500 मरीजों का उपचार होता है, लेकिन ओपीडी शिफ्ट करने के बाद भी पर्चा काउंटर व दवा काउंटर पुराने भवन में ही संचालित हाे रहा था। इससे मरीजों को दो भवन का चक्कर लगाने में ही पूरा समय बीत जाता था।
फरवरी के प्रथम सप्ताह से दवा व पर्चा काउंटर के शुरू होने से मरीजों को काफी सहूलियत मिली है। नए भवन में आर्थोपेडिक्स, जनरल सर्जरी व जनरल मेडिसिन से संबंधित दवा ही मिलता है, जबकि नए भवन में जल्द ही एक्स-रे जांच, प्लास्टर व सीटी स्कैन की भी व्यवस्था की जा रही है, जिससे मामूली हेयर क्रेक की एक्स-रे जांच करवाने के लिए मरीजों को पुराने भवन का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने बताया कि जल्द ही नए भवन में सभी सुविधाएं उपलब्ध हो जाएंगी। इससे मरीजों को पुराने भवन में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें