फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस चला रहा था मेडिकल स्टोर, विशेष सचिव ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बगैर लाइसेंस वाले मेडिकल स्टोर को सील कराया
विज्ञापन

विशेष सचिव उसका बाजार व नगर पालिका का निरीक्षण किया
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। कोविड-19 के नोडल अफसर और विशेष सचिव ने निरीक्षण के दौरान बिना लाइसेंस के संचालित किए जा रहे मेडिकल स्टोर को सील कराया और कार्रवाई के निर्देश दिए। वह लॉकडाउन के नियमों के पालन और सैनिटाइजेशन की हकीकत जानने के लिए बाजार का भ्रमण कर रहे थे।
विज्ञापन

कोविड -19 के नोडल अफसर, विशेष सचिव डीएस उपाध्याय शनिवार को लॉकडाउन का पालन की हकीकत जानने के लिए नगर पंचायत उसका बाजार के मुख्य कस्बे और वार्ड नंबर 11 का निरीक्षण किया। कस्बे में एक किराना स्टोर खुले होने पर कड़ी फटकार लगाई। जबकि एक दवा की दुकान का लाइसेंस भी नहीं पाया और कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। अधिशासी अधिकारी को सभी वार्डों में नियमित सफाई और सैनिटाइज करने की हिदायत दी। एसबीआई उसका बाजार के निरीक्षण में उपभोक्ता सोशल डिस्टेंस के साथ मास्क लगाकर कतार में पाए गए। कस्बे से सटे परसा गांव में भी पहुंचकर मेडिकल सर्विंलांस टीम के कार्यों के बारे में जानकारी ली। सफाई पर जोर दिया। बाद में नोडल अफसर ने नगर पालिका के इंदिरानगर मुहल्ले का भ्रमण किया। यहां सफाई व्यवस्था ठीक मिली। भ्रमण के समय उपजिलाधिकारी सदर उमेशचंद्र निगम, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजयप्रताप यादव भी साथ रहे। इससे पूर्व जिला अस्पताल परिसर में संचालित एल-वन कोविड वार्ड का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें