फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में फंदे से लटकता मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में महिला का शव मिला
विज्ञापन

जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सिरसिया गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिया। कोतवाली क्षेत्र के सिरसिया गांव में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत हो गई। शव गांव के पास एक बाग में फंदे से लटका मिला। मृतका के पिता ने पुलिस में आत्महत्या तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक ही कपियां गांव निवासी राधेश्याम ने अपनी बेटी किरन (25) की शादी क्षेत्र के ही सिरसिया गांव निवासी भवनाथ के साथ कुछ साल पहले की थी। परिजनों ने अनुसार शुक्रवार देर शाम घर से निकली और गांव के बगल बाग में एक पेड़ में फंदा डालकर फंदे से लटक गई। लोगों ने फंदे से लटकता शव देखा और मौके पर भीड़ जुट गई। शनिवार सुबह सीओ बांसी, एसओ जोगिया अंजनी राय पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पिता राधेश्याम ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देेकर बताया है कि आत्महत्या संयोगवश हुई है। इसमें किसी का दोष नहीं है। एसओ अंजनी राय ने बताया कि पिता ने आत्महत्या की तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें