सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं की प्री यूनिवर्सिटी की लिखित परीक्षा 21 जुलाई से होगी। जबकि इसकी प्रयोगात्मक परीक्षा 28 से 30 जुलाई तक कराई जाएगी। परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राएं तैयारी में जुट गए हैं।
लिखित व प्रयोगात्मक परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर एक बजे तक मेडिकल कॉलेज परिसर में होगी। परीक्षा को लेकर शिक्षक तैयारी में जुट गए हैं।
परीक्षा मेडिकल कॉलेज परिसर में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए छात्र-छात्राओं को पहले से ही हिदायत दी गई है। 21 से 26 जुलाई तक लिखित परीक्षा होगी। इसमें 21 को एनाटॉमी प्रथम, 22 को एनाटॉमी द्वितीय, 23 को फिजियोलॉजी प्रथम, 24 को फिजियोलॉजी द्वितीय, 25 को बायोकेमेस्ट्री प्रथम व 26 को बायोकेमेस्ट्री द्वितीय की परीक्षा होगी। वहीं 28, 29 व 30 जुलाई को तीनों विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जाएगी। छात्र-छात्राओं को पहले से ही सभी विषयों की तैयारी के साथ अन्य कोर्स को पूरा करवाने के निर्देश दे दिए गए हैं। प्राचार्य प्रो. राजेश मोहन ने बताया कि प्री यूनिवर्सिटी की परीक्षा का समय सारणी निर्धारित हो गई है।