फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: उसका स्टेशन पर नहीं रुकती इंटरसिटी, यात्रियों को करनी पड़ रही 15 किलोमीटर अतिरिक्त यात्रा

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन उसका बाजार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। उसका रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस ठहराव नहीं है। यात्रियों को सुबह के समय लखनऊ जाने के लिए 15 किलोमीटर का सफर तय कर सिद्धार्थनगर जाना पड़ रहा है, तब जाकर उन्हे ट्रेन मिल रही है।
इससे यात्रियों की दिक्कत बढ़ गई है जबकि कोरोना काल के पहले तक स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस का स्टाॅपेज था। यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत रात में वापसी के समय ट्रेन नहीं मिलने पर होती है।
विज्ञापन

इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन के बाद प्रतिदिन इलाज, रोजगार एवं अन्य कार्य से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को यातायात की सुविधा मिल रही थी। उसका ब्लॉक क्षेत्र के यात्री स्टेशन से ही अपने गंतव्य तक आसानी से पहुंच जाते थे।
अब ट्रेन का स्टॉपेज नहीं होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हे अतिरिक्त किराया लगाकर सिद्धार्थनगर जाना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों के अनुसार कोरोना काल में सभी ट्रेनों का संचालन ठप कर दिया गया था।
विज्ञापन

उसके बाद स्थिति सामान्य होने पर ट्रेनों का फिर से संचालन शुरू किया गया। लेकिन इंटरसिटी को उसका रेलवे स्टेशन पर नहीं रोका जा रहा है। इससे यात्रियों को असुविधा हो रही है। रात में सिद्धार्थनगर से उसका जाने के लिए साधन नहीं मिलने पर यात्रियों की दिक्कत और भी बढ़ जाती है। इसे लेकर कई बार यात्रियों ने जनप्रतिनिधियों व उच्चाधिकारियों को पत्र दिया गया है। इसके बाद भी ट्रेन को उसका रेलवे स्टेशन पर नहीं रोका जा रहा है।
त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें