भनवापुर। क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में शुक्रवार को एएनएम, संगिनी व आशा बहुओ की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने खराब कार्य करने वाली आशा बहुओं पर नाराजगी जताई। कहा कि अगले एक माह में बाकी कार्य को पूरा करें। नहीं तो प्रोत्साहन राशि बाधित करते हुए आशा के पद से निष्कासित किया जाएगा।
अधीक्षक ने बताया कि आशा बहुएं गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण अंतिम मासिक तिथि से एक माह सात दिन के भीतर करें तथा खाने के लिए फोलिक एसिड उपलब्ध करवाएं, जिससे नवजात शिशु को न्यूरोलॉजिकल परेशानी से बचाया जा सके। अधीक्षक ने कहा कि आशा बहुओं के सहयोग से ही मातृ मृत्यु व शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। बीसीपीएम मेराज अहमद ने निर्देशित किया कि संगिनी व एएनएम, आशा बहुओं के कार्यों का भौतिक सत्यापन करें तथा कमियों को दूर करवाएं। संवाद