सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र स्थित ढेकहरी बुजुर्ग गांव में नरेन्द्र कश्यप के परिवार में विजयदशमी की शाम एक घर में लूट की वारदात हुई है। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
लोग इस घटना में आशंका भी जाहिर कर रहे हैं। वहींं, महिला इस घटना से दहशत में है। पीड़ित नरेन्द्र कश्यप के मुताबिक नकाबपोश बदमाशों ने उसके छोटे भाई की बहू को बंधक बनाकर लगभग तीन हजार रुपये नगदी लूट लिए और फरार हो गए। इस संबंध में एसओ ढेबरुआ नारायण लाल श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर नहीं मिली है।