फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नदी में लगाई छलांग चार किलोमीटर दूर बचाया गया

Fri, 03 Oct 2025 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
औराताल। इटवा थाना क्षेत्र के बहादुर पुर निवासी विनोद मौर्या 40 पुत्र राधेश्याम मौर्या क्षेत्र के ही अमाहवा घाट पर शुक्रवार सुबह लगभग 9-30 बजे पानी में कूद गया। जो चार किमी दूर पानी की धारा में बहते हुए डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बनगाई नानकार के सुकरौली घाट तक पहुंच गया। जहां पशुओं को चारा काटने गए लोगों को वह दिखाई दिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। किसी से सूचना पाकर आपदा मित्र सुनील यादव ने 20 फिट ऊंचे पुल से पानी में छलांग लगा दी। रस्सी व लाइफ सपोर्ट जैकेट के जरिए लगभग आधा घंटा प्रयास करने के बाद युवक को पानी से बाहर निकाल लिया। शारीरिक प्रयास व स्थानीय चिकित्सक के यहां ले जाकर प्राथमिक उपचार करने से जान बच गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें