फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: देश के लिए जान देने वाले शहीद हमेशा के लिए हो जाते हैं अमर

विज्ञापन
पुण्यति​थि पर शहीद के परिजनों को किया सम्मानित।
विज्ञापन
देसही देवरिया। अमर शहीद देवेंद्र चौरसिया की 10वीं पुण्यतिथि सोमवार को उनके पैतृक गांव जिगनी बाजार स्थित शहीद स्मारक पर समारोहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर देवेंद्र की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बलिदान को याद करके लोगों की आंखें नम हो गईं। देवेंद्र चौरसिया अमर रहें के जयघोष से क्षेत्र गूंज उठा। अंगवस्त्र देकर शहीद के परिजनों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बीडीओ अरुण कुमार पांडेय ने कहा कि देश की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए जवान विकट परिस्थितियों में दिन-रात जान हथेली पर लेकर ड्यूटी निभाते हैं। कार्यक्रम को सपा के जिला उपाध्यक्ष डॉॅ. विवेक सिंह पटेल, परवेज आलम, रानू सिंह, कमलेश पांडेय आदि ने भी अपने विचार रखे।
नक्सलियों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में शहीद हुए थे देंवेंद्र : जिगनी बाजार गांव के सेवानिवृत शिक्षक हरगोविंद चौरसिया के तीन पुत्रों में देवेंद्र चौरसिया दूसरे नंबर के थे। वह सीआरपीएफ में थे और उनकी तैनाती छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में हुई थी। 30 मार्च, 2016 को वह अपने बटालियन के जवानों के साथ नक्सलियों के विरुद्ध पेट्रोलिंग (गश्त) पर निकले थे। इसी बीच नक्सलियों ने घात लगाकर बारूदी सुरंग विस्फोट किया। सात जवानों के साथ देवेंद्र चौरसिया भी शहीद हो गए थे।
विज्ञापन

शहीद के परिजनों को किया सम्मानित : शहीद देवेंद्र चौरसिया के पिता हरगोविंद चौरसिया, बड़े भाई कमलेश चौरसिया, छोटे भाई देवीलाल चौरसिया, पत्नी संगीता देवी को अतिथियों ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। चन्दौली से आए सीआरपीएफ में एसआई हरदेव यादव ने सलामी देकर शहीद की पत्नी को सरकारी गिफ्ट दिया।
यह देख सबकी आंखे छलक पड़ी। पुण्यतिथि समारोह को रविकर पटेल, प्रधानाचार्य, गोपाल प्रसाद, चंदन गौतम, नीतीश यादव, रविन्द्र चौरसिया आदि ने भी संबोधित किया। संचालन शिक्षक वेद प्रकाश शर्मा ने किया। इस दौरान ग्राम प्रधान शैलेश चौरसिया, लुटावन प्रसाद, रामबहाल सिंह, विनोद पटेल, राधेश्याम कन्नौजिया, दिनेश चौरसिया, मकसूदन पटेल, ध्रुप यादव, विनय गोंड, कन्हैया यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें