फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: हल्लौर इमामबाड़ा में मरसिया मजलिस का हुआ आयोजन

विज्ञापन
डुमरियागज क्षेत्र के हल्लौर से कर्बला जियारत के लिए रवाना होते जायरीन। स्रोत विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
डुमरियागंज। कस्बा हल्लौर स्थित इमामबाड़ा में शुक्रवार मरसिया मजलिस आयोजित हुई। इसके बाद कर्बला की जियारत के लिए जायरीनों ( शिया श्रद्धालुओं) का जत्था रवाना हुआ। लोगों ने कर्बला जा रहे जायरीनों को इमाम जामिन बांधकर और गले मिलकर विदा किया और उनकी सकुशल वतन वापसी की दुआएं मांगी।
विज्ञापन

बड़ा इमामबाड़ा पर आयोजित मजलिस में मौलाना शहकार हुसैन जैदी ने कहा कि वह इंसान बहुत ही खुशनसीब है, जिसे अपनी जिंदगी में कर्बला (इराक) स्थित हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों के रौजे की जियारत करने का मौका मिलता है। हर शिया मुसलमान की दिली तमन्ना रहती है कि एक बार वह अपनी जिंदगी में कर्बला की जियारत कर ले। इस दौरान मौलाना आदिल, नेहाल मौलाना, अकबर मेंहदी छब्बन, कसीम रिजवी, नायाब, नफीस हल्लौरी आदि मौजूद रहे। संवादह
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें