फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
बांसी। शिवनगर डिड़ई थाना क्षेत्र के लोहरौली गांव में शुक्रवार की रात एक विवाहिता का फंदे से लटका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत कंडसरा के टोला लोहरौली निवासी मोहम्मद यूनुस की 24 वर्षीय पत्नी फातिमा खातून का फंदे से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। चार वर्ष पहले दोनों का विवाह हुआ था और उनसे एक तीन साल का बच्चा भी है। परिजनों ने बताया कि वे लोग सो रहे थे।
आशंका जताई गई कि देर रात को विवाहिता दुपट्टे के सहारा लेकर गले में फंदा डाल कर कमरे से लटक गई। एसओ महेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।