फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलिंडर फटने से विवाहिता की मौत

Mon, 28 Mar 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
घायल पायल मिश्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ढेबरुआ थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह गैस सिलिंडर फटने से एक विवाहिता की मौत हो गयी और घर में रखा सामान जल कर राख हो गया। जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सौरहवा ग्रांट के टोला भोजवारी ग्रांट निवासी सुरेश की पत्नी गुड़िया सुबह रसोई में भोजन पका रही थी।
विज्ञापन

अचानक गैस का पाइप फटने से सिलिंडर ब्लास्ट हो गया, जिससे मौके पर ही गुड़िया की मौत हो गई। घटना सुबह साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना तेज हुआ कि मृतका की लाश क्षत-विक्षत हो गयी और घर में रखा सामान जल गया।
परिजनों के ने बताया कि मृतका का पति सुरेश यादव दो दिन पहले ही मुंबई से घर वापस आया था। तीन साल पहले ही कठेला चौकी के तहत चेचराफ ग्रामसभा के अनरिया डीह निवासी छेदी यादव की पुत्री गुड़िया का विवाह सुरेश यादव के साथ हुआ था।
विज्ञापन

सुरेश यादव के तीन भाई हैं और तीनों बंटवारा कर अलग रह रहे हैं। घटना होने के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कठेला चौकी प्रभारी शिवकुमार यादव ने कहा कि गैस सिलिंडर फटने के कारण यह घटना हुई है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें