फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना दुल्हन लौटी बरात: जयमाल डालने जा रहा था दूल्हा, तभी आया फोन, वो सिर्फ मेरी है, यकीन नहीं तो देख लो वीडियो

Wed, 31 May 2023 10:37 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

सीओ गर्वित सिंह ने बताया कि दुल्हन के पिता की तहरीर पर शादी में व्यवधान डालने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दूल्हे ने मामला जानने के बाद शादी से इनकार कर दिया और बिना शादी किए ही बरात लेकर वापस चला गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में बरात आने के बाद खुशियों का माहौल था, शहनाई बज रही थी, अगुवानी के बाद जयमाल कार्यक्रम के समय बराती खाना खा रहे थे। जयमाल स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन दोनों बैठे थे। इसी बीच गांव का एक युवक दूल्हे के मोबाइल पर वीडियो एवं कुछ फोटो भेज कर फोन पर ही दूल्हे से गाली गलौज करने लगा। इसके बाद सारी खुशियां गम में बदल गईं और बिना शादी किए ही बरात लौट गई।

विज्ञापन


शोहरतढ़ थाना क्षेत्र के गांव के टोले में मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के एक गांव से रविवार की रात बरात आई थी। पूरे परिवार सहित रिश्तेदार बेटी की शादी की खुशियों में मशगूल थे। टेंट और जयमाला स्टेज भी लगा हुआ था। शादी का पंडाल बेहतर ढंग से सजाया गया था।

बैंड बाजा, डीजे पर बज रहे फिल्मी व भोजपुरी गीत बज रहे थे। और शहनाई की आवाज भी गूंज रही थी। द्वारपूजा के बाद जयमाला कार्यक्रम के बाद दूल्हा दुल्हन स्टेज पर बैठे हुए थे। घराती व बराती खाना खा रहे थे। दोनों परिवार व रिश्तेदार वर-वधू को स्टेज पर जाकर दोनों को आशीर्वाद दे रहे थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: देवरिया में 1.28 करोड़ रुपये के सोने के बिस्किट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, यहां होता खपत

विज्ञापन

इसी बीच एक अंजान नंबर से दूल्हे के नंबर पर कुछ वीडियो व कुछ फोटो आई। उसके उसी नंबर से फोन करने वाले ने दूल्हे को गाली गलौज देकर कहा- जिससे तुम शादी कर रहे हो वह हमारी है। यकीन नहीं है, तो फोटो व वीडियो भेजा है, देख लो।

दूल्हे ने मामले की जानकारी ली और वीडियो व फोटो देखकर स्टेज उतर गया। तबतक किसी ने मामले की जानकारी डायल-112 को दे दी। मौके डायल 112 की पुलिस टीम भी पहुंच गई। पुलिस व ग्राम प्रधान व गांव के प्रबुद्धजन, रिश्तेदार लोग दूल्हे को समझाने लगे। इसी बीच वीडियो व फोटो भेजने वाले युवक को पकड़ लिया गया। उसे भी लोगो ने समझाया, लेकिन युवक अपनी हरकतों व बातों से बाज नहीं आ रहा रहा था।



दूल्हे ने मामला जानने के बाद शादी से इनकार कर दिया और बिना शादी किए ही बरात लेकर वापस चला गया। डायल-112 की पुलिस ने शादी में व्यवधान डालने वाले युवक पकड़कर शोहरतगढ़ थाने के सुपुर्द कर दिया।

इस संबंध सीओ गर्वित सिंह ने बताया कि दुल्हन के पिता की तहरीर पर शादी में व्यवधान डालने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें