फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, चार पर दहेज हत्या का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, केस
विज्ञापन

त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के पलेसर गांव की है घटना
अमर उजाला ब्यूरो
भनवापुर। त्रिलोकपुर थानाक्षेत्र के पलेसर गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसकी लाश कमरे में पड़ी पाई गई। मृतका के भाई ने पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपियों की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ही भानपुर मड़हा गांव निवासी रामधनी ने दो वर्ष पूर्व अपनी 24 वर्षीय बेटी लक्ष्मी उर्फ सरिता की शादी क्षेत्र के ही पलेसर गांव निवासी कौशल के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही परिवार के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। बुधवार की रात उसकी हत्या कर दी गई। लाश कमरे में पड़ी हुई मिली। दूसरे के माध्यम से घटना के बारे में उन्हें जानकारी मिली है। उन्होंने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की ही। मिले तहरीर के आधार पर त्रिलोकपुर पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर दहेज हत्या का केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ त्रिलोकपुर रणधीर मिश्र ने बताया कि मृतका के परिजनों की तहरीर पर पति कौशल, ससुर संतराम, देवर मनोज और सास के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें