फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, नौ जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, नौ जख्मी
विज्ञापन

चेतिया गांव दो अलग-अलग टोले में हुई मारपीट
दो पक्षों की ओर से थाने में दी गई तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
मिश्रौलिया। थानाक्षेत्र के चेतिया गांव के दो टोले में शुक्रवार की रात हुई दो मारपीट की घटना में नौ लोग जख्मी हो गए। आसपास के लोगों की मदद से विवाद खत्म हुआ तो घायल का इलाज कराया गया। दो मामलों में थाने में तहरीर पड़ गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के चेतिया गांव के टोला पंडाडीह में शुक्रवार की रात नौ बजे बच्चों के बीच हुए कहासुनी के मामले में पट्टू और बृजेश के परिवार वालों के बीच मारपीट हो गई। इस घटना में पट्टू के पक्ष से रवि, पट्टू, सर्वजीत और मिंदर को चोट आई हैं। वहीं जगदीश के पक्ष से मसूरी, बृजेश और गोलू को चोट आई है। आसपास के लोगों के बीचबचाव के बाद मामला शांत हुआ तो दोनों पक्ष थाने पहुंच गए। इसी गांव के टोला डडवा में भी किसी बात पर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद मारपीट हो गई। मारपीट में रामकुमार निषाद और बलराम निषाद के बीच विवाद लोगों के समझाने के बाद शांत हुआ। दोनों पक्ष के लोगों ने थाने में शिकायती पत्र दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक मनोज त्रिपाठी ने बताया कि पंडाडीह में मारपीट में घायल हुए दोनों पक्षों के लोगों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें