तुलसियापुर। हाईस्कूल के आंतरिक परीक्षाओं व इंटरमीडिएट के नैतिक योग खेल एवं शारीरिक शिक्षा के अंक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड न करने वाले विद्यालयों को यूपी बोर्ड ने एक और अवसर दिया है। अब विद्यालय 28 मार्च तक अंक अपलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद के अपर सचिव ने समस्त जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र भेज कर कहा कि परीक्षा वर्ष 2025 के कतिपय विद्यालयों के हाईस्कूल के आंतरिक परीक्षाओं एवं इंटरमीडिएट के नैतिक योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के अंक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किए गए हैं।