फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुसैनगंज,पोखरभिटवा में खसरे का प्रकोप,कई बीमार

Sat, 19 Mar 2016 12:26 AM IST
Siddharth Nagar
विज्ञापन
ट्रेन में बीमार बच्ची की जांच करते डॉक्टर।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर जिला मुख्यालय के हुसैनगंज व पोखरभिटवा मोहल्ले में संक्रामक रोग एक पखवाड़े से पांव पसार चुका है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर जांच में डब्ल्यूएचओ की टीम पहुंची। एक महिला समेत 9 बच्चे संक्रामक रोग से ग्रसित हैं। टीम की जांच में 9 मामले खसरा के व 1 मामला चिकन पॉक्स का मिला। चिकन पॉक्स का रोगी ठीक होने की स्थिति में पहुंच चुका है।
विज्ञापन


नगर के हुसैनगंज में संक्रामक रोग को पांव पसारे पंद्रह दिन बीत चुके हैं। बच्चे संक्रामक रोग से ग्रसित होते जा रहे हैं। मोहल्ला वासियों के अनुसार दो सप्ताह पूर्व सबसे पहले जाहिद अली के बड़े बेटे साहिल को बुखार आने के साथ शरीर में दाने निकलने लगे। पड़ोस के एक डॉक्टर को  दिखाया। 

डॉक्टर ने दवा देने के साथ जिला चिकित्सालय में दिखाने की सलाह दी। बच्चे के पिता ने अस्पताल में ले जाकर ओपीडी में डॉक्टर को दिखाया। उन्होंने रोग को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद रोग ने पांव पसारना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


जब आधा दर्जन से ऊपर लोग रोग की गिरफ्त में आ गए तो विभाग ने डब्ल्यूएचओ के तीन फील्ड मॉनिटर को मोहल्ला में जांच को भेजा। फील्ड मॉनिटर संतोष त्रिपाठी, संतोष श्रीवास्तव व आलोक ने कहा कि पहले दिन रोग की जांच में आए हैं। पीड़ितों के परिजनों से रोग से संबंधित जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद रिपोर्ट भेजी जाएगी। 

संक्रमित लोगों के संबंध में बताया कि रोग की चपेट में 8 बच्चे व 1 महिला के आने की सूचना है। इस संबंध में आकस्मिक चिकित्सा विभाग के प्रभारी डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि दो मोहल्ले में संक्रामक रोग के पीड़ित मिले हैं। खसरा व चिकन पॉक्स रोग के लक्षण मिले हैं। एक आशा कर्मचारी का बेटा भी चपेट में है। जांच में सामने आया है कि क्षेत्र में टीकाकरण का कार्यक्रम नहीं किया गया था।

कैंप लगाने के लिए संबंधित को निर्देशित किया गया है। सीएमओ डॉ. जीसी श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। संक्रामक रोग प्रभावित क्षेत्रों में टीम को भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद दवा वितरित कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें