फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मनीराम ने जालंधर सिंह को किया चित

Mon, 19 Feb 2024 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेसरहा। क्षेत्र के ऐचनी गांव के शिव मंदिर परिसर में दो दिवसीय राष्ट्रीय एकता विराट कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल के दूसरे दिन रविवार को हनुमान गढ़ी के पहलवान मनीराम ने हरियाणा के पहलवान जालंधर सिंह को चित कर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


हनुमान गढ़ी के संत राजन दास की अध्यक्षता में कुश्ती में हरियाणा, पंजाब, गोरखपुर, अयोध्या, कानपुर व हाथरस के पहलवानों ने भाग लिया। कार्यक्रम के आखिरी दिन रविवार को कई पहलवानों ने जोर आजमाइश की। हाथरस के पहलवान रामेश्वर केसरी ने कानपुर के संजू को पटकनी दी तो वहीं हनुमान गढ़ी से आए पहलवान मनीराम ने हरियाणा के जालंधर को दूसरे राउंड में चित कर जीत हासिल की। कुश्ती में जीत दर्ज करने वाले पहलवानों में राकेश दास व रामेश्वर केसरी को पुरस्कृत किया गया।

अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंथ बलराम दास ने कहा कि कुश्ती हमारे देश की पुरानी परंपरा है। इसको जीवित रखना हम लोगों का परम कर्तव्य है। इस दौरान राजेंद्र पांडेय, संगम तिवारी, मोनू चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें