शोहरतगढ़। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बढ़नी में स्थित गांधी आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को पत्र भेजा है। उन्होंने अवैध रूप से फीस की वसूली व छात्रों पर हो रहे आर्थिक शोषण के संबंध में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा की शिकायत के संबंध में पांच सूत्री जानकारी देने का निर्देश दिया है।
शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने डीएम को पत्र लिखकर बढ़नी में स्थित गांधी आदर्श विद्यालय इंटर काॅलेज में अवैध रूप से फीस की वसूली व छात्रों पर हो रहे आर्थिक शोषण की शिकायत की थी, जिसके बाद डीएम ने डीआईओएस व शोहरतगढ़ एसडीएम की दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। डीआईओएस अरुण कुमार ने गांधी आदर्श विद्यालय इंटर काॅलेज के प्रबंधक व प्रधानाचार्य को पत्र भेजा है, जिसमें फीस वृद्धि के लिए प्रबंध समिति का प्रतिवर्ष प्रस्ताव भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। संवाद
嫆