फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मंडलायुक्त ने डुमरियागंज में बूथों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
डुमरियागज क्षेत्र के सोनाहटी बूथ पर एसआईआर कार्य का निरीक्षण करते मंडलायुक्त अखिलेश सिंह। संवाद
विज्ञापन
- पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने के दिए निर्देश, मतदाता सूची के अद्यतन कार्य की जानी प्रगति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। डलायुक्त अखिलेश सिंह ने मंगलवार को डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में चल रहे मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए।
मंडलायुक्त ने सोनहटी, उपधी और अंदुआ स्थित बूथों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर बीएलओ से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने बीएलओ से मतदाता सूची के अद्यतन कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नए मतदाताओं के लिए भरे जा रहे फॉर्म-6 को डिजिटलाइजेशन कराकर स्वयं देखा और निर्देश दिया कि सभी पात्र मतदाताओं के नाम अनिवार्य रूप से सूची में जोड़े जाएं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित न रह जाए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने ग्राम प्रधान, कोटेदार, पूर्व प्रधान, संभ्रांत नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर नए मतदाता जोड़ने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन एवं अन्य अधिकारियों से नए मतदाताओं के लिए प्राप्त फाॅर्म-6 की संख्या तथा घर-घर किए जा रहे सर्वे की प्रगति की जानकारी भी ली।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि फाॅर्म-6 भरने वाले सभी पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएं। साथ ही मतदाता सूची में गलत फोटो, नाम, आयु अथवा वर्तनी संबंधी त्रुटियों को तत्काल चिह्नित कर सुधार कराने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने फार्म के साथ संलग्न घोषणा पत्रों के संबंध में भी जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आईएएस आयुष अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ज्ञान प्रकाश, एसडीएम राजेश कुमार, तहसीलदार रविकुमार यादव, नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें