बांसी। स्थानीय रतन सेन डिग्री कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन शनिवार को हुआ। इसमें युवा वर्ग के व्यक्तित्व का विकास कैसे हो इसके बारे में वक्ताओं ने जानकारी दी गई।
मुख्य अतिथि राजनीति विज्ञान विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष ओम प्रकाश राय ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य युवा वर्ग को समाज राष्ट्र की सेवा से जोडना और उनके व्यक्तित्व का विकास करना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मूल उद्देश्य श्रम के द्वारा व्यक्तित्व का निर्माण करना है।
प्राचीन इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष व सुआक्टा उपाध्यक्ष डॉ.मिथिलेश कुमार तिवारी ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से छात्र-छात्राओं को समाज से जुडने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.मेजर अब्दुल वकील ने कहा कि छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के लक्ष्य व उद्देश्यों के अनुसार चलते हुए समाज की सेवा करनी चाहिए। इसी से सर्वांगीण विकास हो सकता है। वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ.ब्रह्म सिंह ने सात दिवसीय शिविर में होने वाले विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम के बारे में बताया।
शिविर में चयनित वार्ड में साक्षरता अभियान, स्वच्छता अभियान, मतदाता जागरूकता अभियान, पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया जाएगा साथ ही साथ वहां के निवासियों के सामाजिक आर्थिक विकास के स्तर का पता लगाने के लिए सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण कार्य भी किया जाएगा। इस दौरान ममता यादव, योगेश कृष्ण शुक्ल, नेहा विश्वकर्मा, नित्यानंद पांडेय आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कौशल कुमार शुक्ल, यतींद्र नाथ मिश्र, नंद कुमार दुबे, आदि मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नौगढ़ में चल रहे पांच दिवसीय जीवन कौशल विकास प्रशिक्षण शिविर का समापन शनिवार को हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि बीएसए अरविंद कुमार पाठक ने छात्राओं से संवाद करते हुए शिविर के दौरान बताए गए लक्ष्य निर्धारण का महत्व, सामुदायिक संसाधन, परिवार के सदस्यों में संबंध आदि विषयों के बारे में पूछताछ की। एसओ चिल्हिया रामविलास यादव ने महिला हेल्पलाइन की जानकारी दी। अधिवक्ता देवेंद्र मणि त्रिपाठी ने पास्को एक्ट के बारे में बताया। स्वास्थ्य कर्मचारी कीर्तिलता ने बच्चियों को आत्मनिर्भर बनने और स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने की सलाह दी। इस दौरान राज्य संदर्भ दाता जीशान खलील, प्रशिक्षिका अलका श्रीवास्तव, गीता यादव, अंतिमा, रुबी, शिवधनी राय आदि मौजूद रहे।